18: 9 की डिस्प्ले की दौड़ में शामिल होते हुए, Huawei ने भारत में Honor 9i को लॉन्च किया है। 18:9 अनुपात डिस्प्ले के अलावा, फोन में सामने और पीछे दोनों ओर ड्यूल कैमरा सेटअप है, यह फोन वही नोवा 2i है जो मलेशिया में 4 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था।
इसके अलावा पढ़ें: Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL हुए लॉन्च; जानिए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Honor 9i फीचर्स और विशेषताएं
Honor 9i एक बहुत पतली फुल मैटल बॉडी के साथ आता है जो कि पिछले Honor 8 Pro के जैसा प्रतीत होता है,दोनों फोनों में केवल रियर कैमरा प्लेसमेंट एक बड़ा अंतर प्रदर्शित करता है। सामने की ओर अधिकतम भाग डिस्प्ले से कवर होता है। फोन में 18: 9 अनुपात के साथ 5.9-इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गयी है। हैंडसेट को 2.3 Ghz ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर द्वारा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिलकर संचालित किया जाता है, फोन में एंड्रॉइड नोगाट आधारित EMUI 5.1 सॉफ्टवेयर दिया गया है।
Honor 9i का एक और आकर्षण इसके ड्यूल कैमरे हैं जो कि सामने और पीछे दोनों ओर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए, एक 2MP डेप्थ सेंसर और एक 13MP सेंसर रखा गया है, वहीं सामने की तरफ 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 16 MP का कैमरा दिया गया है।
Honor 9i की बैटरी क्षमता 3340mAhहै, जबकि अन्य सुविधाओं में 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, और Bluetooth 4.2 शामिल हैं।
Honor 9i की भारत में कीमत और उपलब्धता
Honor 9i की बिक्री 14 अक्टूबर से शुरू होगी। 17,999 रूपये की कीमत में यह हैंडसेट विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर Prestige Gold, Aurora Blue और Graphite Black रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
Honor 9i के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Honor 9i |
Display | 5.9-inch Full HD+ full vision display |
Processor | Octa-Core Kirin 659 processor |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB, expandable up to 256GB |
Software | Android 7.0 (Nougat) with EMUI 5.1 |
Primary Camera | 16MP + 2MP sensor with dual-tone LED, CMOS sensor, PDAF, and digital zoom |
Secondary Camera | 13MP+2MP soft LED flash |
Dimensions | 156.2 × 75.2 × 7.5mm; Weight: 164g |
Battery | 3340mAh battery |
Others | 4G VoLTE support, hybrid dual-sim, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, NFC, a 3.5mm audio jack, and other standard features |
Price | Rs. 17,999 |