भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Xolo, ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अपने तीन नए बजट स्मार्टफोनों को लॉन्च किया। ये तीनों स्मार्टफोन – Era 3X, Era 2V और Era 3, XOLO की Era श्रृंखला का एक विस्तार हैं और इन्हें विशेष रूप से सेल्फी के लिए तैयार किया गया है, जो कि कम-रोशनी में भी शानदार फोटो के लिए मून लाइट सेल्फी फ्लैश वाले साथ फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं। (Read in English)
Xolo Era 3X, Era 2V और Era 3 की विशेषताएं और फीचर्स
सभी तीन स्मार्टफोन 5 इंच की HD (720 × 1280 पिक्सेल) डिस्प्ले के साथ आते हैं और क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं, इसके साथ ये सभी फोन एंड्रॉइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
सभी तीन स्मार्टफोन के प्रोसेसर को विभिन्न स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया गया है। Era 3X में 3GB रैम और 16GB रॉम है, Era 2V में 2GB रैम और 16GB रॉम है, और Era 3 में 1GB रैम और 8GB रॉम है।
कैमरा की बात करें, Era 3X में सामने और पीछे दोनों तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें रियर कैमरा HDR मोड जैसी सुविधाओं के साथ आता है, बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग, पैनोरामा मोड और क्विक मोड आदि इसकी अन्य सुविधाएं हैं। दूसरी ओर, Era 2V में 13MP का सेल्फी कैमरा और 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि Era 3 में 5MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
सभी हैंडसेट पर कनेक्टिविटी विकल्प बहुत हद तक समान हैं और Era 3X और Era 2V स्मार्टफोनों में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हैं।
Xolo Era 3X, Era 2V और Era 3 के मूल्य और उपलब्धता
Xolo Era 3X की कीमत की कीमत 7,499 रुपये है, जबकि Era 2V और Era 3 की कीमतें क्रमशः 6499 और 4,999 रुपये हैं। स्मार्टफोन 14 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा। हालांकि, आप अभी डिवाइस को प्रे-ऑर्डर कर सकते हैं।
Xolo Era 3X, Era 2V और Era 3 के सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन
Model | Era 3X | Era 2V | Era 3 |
Display | 5-inch HD display | 5-inch HD display | 5-inch HD display |
Processor | 1.25GHz Quad-core MediaTek MT6737 | 1.25GHz Quad-core MediaTek MT6737 | 1.25GHz Quad-core MediaTek MT6737 |
RAM | 3GB | 2GB | 1GB |
Internal Storage | 16GB, expandable up to 32GB | 16GB, expandable up to 32GB | 8GB, expandable up to 32GB |
Software | Android Nougat | Android Nougat | Android Nougat |
Primary Camera | 13MP | 8MP | 5MP |
Secondary Camera | 13MP | 13MP | 8MP |
Dimension | 72.2 x 144.5 x9.7mm | 72.2 x 144.5 x9.7mm | 72.2 x 144 x9.45mm |
Battery | 3000mAh | 3000mAh | 2500mAh |
Others | 4G Volte, Bluetooth, WiFi, 3.5mm audio jack, GPS, and Fingerprint sensor | 4G Volte, Bluetooth, WiFi, 3.5mm audio jack, GPS, and Fingerprint sensor | 4G Volte, Bluetooth, WiFi, 3.5mm audio jack, GPS |
Price | Rs 7,499 | Rs 6,499 | Rs 4,999 |