Xiaomi Redmi Note 5 Pro FAQ (हिंदी में): मिलेगा हर सवाल का जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने हाल ही में 2018 में अपने पहले मोबाइल लांच इवेंट में 2 स्मार्टफोन लांच लिए – रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो. इन दोनों फ़ोनों में से रेड्मी नोट 5 प्रो को सही रूप से रेड्मी नोट 4 का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है, जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, 6GB रैम, 18:9 डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा दिया जाएगा। (Read in English)

पिछले दिनों फ्लिप्कार्ट पर हुई सेल में कुछ ही सेकंड में यह फ़ोन आउट ऑफ स्टॉक हो गये. इतनी जल्दी खत्म होने पर आओ भी यही सोच रहे होंगे की यह फ़ोन लेने लायक भी है या नहीं? नोट 5 प्रो अभी तक का रेड्मी सीरीज का सबसे महंगा फ़ोन है। आपके इन्ही सवालो का जवाब देने लिए हमने ग्राहकों द्वारा पूछे गये सभी सवालो का एक जगह पर ही उत्तर दिया है. इस लेख को पद्कने से आपको साफ़ हो जायेगा की आपको यह फ़ोन लेना चाहिए या नहीं।

चलिए डालते है एक नज़र:

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

      • 5.99-इंच (20160x 1080 pixels) FHD+ IPS डिस्प्ले
      • 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636, Adreno 509 GPU
      • 4GB/6GB रैम, 64GB इंटरनल स्टोरेज,256GB तक बढ़ा सकते है।
      • एंड्राइड 7.1 (नोगत) आधारित MIUI 9
      • ड्यूल-सिम (हाइब्रिड सिम स्लॉट)
      • 12MP + 5MP रियर कैमरा, LED फ़्लैश, 1.25μm और 1.12μm, f/2.2 & f/2.0 अपर्चर
      • 20MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, Sony IMX 376 के साथ
      • माप: 158.6 x 75.4 x 8.05mm; वजन: 181g
      • 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n (2.4/5GHz), ब्लूटूथ 4.2, GPS
      • 4000mAh (typical) / 3900mAh (minimum) बैटरी

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो की कीमत और उपलब्धता

      • शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो के 4GB रैम संस्करण की कीमत 13,999 रुपए तथा 6GB रैम संस्करण की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है।
      • शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो, फ्लिप्कार्ट, Mi.Com और Mi होम्स पर उपलब्ध है।

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो का बेंचमार्क स्कोर

बेंचमार्क स्टैण्डर्ड  स्कोर 
Antutu 108258
3D Mark slingshot Extreme – Valkun 747
Geekbench single core, multi-core 1318, 4316
3D Mark slingshot Extreme Open GL ES 3.1 935

 

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो का डिजाईन और डिस्प्ले

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: लेटेस्ट ट्रेंड के अनुरूप, रेड्मी नोट 5 प्रो शाओमी द्वारा पेश किया गया पहला 18:9 डिस्प्ले युक्त फ़ोन है। फ़ोन पीछे की तरफ से थोडा सा घुमावदार है जो फ़ोन को पकड़ने में आसान बनता है।

वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन दोनों ही फ़ोन के राईट साइड किनारे पर दिए गये है क्योकि लेफ्ट साइड किनारे पर आपको हाइब्रिड सिम स्लॉट ट्रे दी गयी है। IR ब्लास्टर आपको उपर की तरफ दिया गया है।

फ़ोन के पीछे की तरफ देखे तो आपको वर्टीकल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा थोडा सा उठा हुआ है इसलिए अगर उसको थोडा सा रफ़ सतह पर रखा जाये तो स्क्रैच लग सकते है. फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की साइड दिया गया है जो आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

व्यक्तिगत रूप से मुझे रेड्मी नोट 5 प्रो का डिजाईन बहुत आकर्षक नहीं लगा है। फ़ोन के रियर पनाल में ऊपर और नीचे प्लास्टिक का यूज़ करके फ़ोन के लुक को कम कर दिया गया है। मेरे विचार से Mi A1 अभी तक का शाओमी द्वारा लॉच किया गया किफायती आकर्षक स्मार्टफोन है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो की बिल्ड क्वालिटी अपने सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छी है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो की डिस्प्ले कैसा है?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो शाओमी द्वारा पेश किया गया पहला किफायती फ़ोन है जिसमे 18:9 डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले में आपको अच्छी ब्राइटनेस और अच्छे व्यू-एंगल दिया गया है। स्क्रीन थोडा सा रेफ्लेक्टिवे नेचर की है लेकिन ब्राइटनेस लेवल इसको संतुलित कर देते है।

यह भी पढ़े: 2018 में 10 बेस्ट वायरलेस चार्जर, जिनको भारत में खरीद सकते है

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में डिस्प्ले कलर को एडजस्ट करने का भी विकल्प मिलता है?

उत्तर: हाँ, MIUI आपको पहले से कांफिगुरेड किये गये विकल्पों में से चुनने की सुविशा देता है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में ब्लू-लाइट फ़िल्टर है?

उत्तर: हाँ, फ़ोन में ‘रीडिंग मोड’ दिया गया है जिसको सेटिंग में जाकर>> डिस्प्ले से आप एक्टिव कर सकते है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 वाटर रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं, रेड्मी नोट 5 प्रो वाटर रेसिस्टेंट नहीं है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो बेक कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर के साथ आता है?

उत्तर: शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो को एक एवरेज क्वालिटी वाले बेक कवर के साथ पेश करती है जो रियर साइड में थोडा उठे हुए कैमरे को समतल करता है। स्क्रैच गार्ड और स्क्रीन प्रोटेक्टर जैसा कुछ भी फ़ोन के साथ नहीं दिया गया है। हम आपको एक अच्छी क्वालिटी का रेड्मी नोट 5 प्रो बेक कवर और टेम्पर्ड ग्लास खरीदने का सुझाव देंगे।

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो प्रदर्शन और स्टोरेज

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो की इंटरनल स्टोरेज कितनी है?

उत्तर: 64GB संस्करण में आपको 53GB स्टोरेज आपके यूज़ के लिए मिल जाती है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में अलग से माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट दिया गया है?

उत्तर: नहीं, यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जहाँ पर आप सेकंड सिम स्लॉट में 256GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो USB OTG सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ, USB OTG को सपोर्ट करता है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है? उसमे कितने फिंगरप्रिंट इम्प्रैशन को स्कैन और स्टोर किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, ज्यादातर स्मार्टफोन की तरह यह डिवाइस भी रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है। आप इसमें 5 फिंगरप्रिंट इम्प्रैशन तक स्टोर कर सकते है। फ़ोन में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ और विश्वसनीय है।

प्रश्न: फ़ोन का दैनिक या सामान्य प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका डे-टू-डे या दैनिक प्रदर्शन ही है। यह डिवाइस 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आती है। आंतरिक रूप से स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU के साथ दिया गया है जो काफी अच्छा प्रदर्शन करते है।

हमको फ़ोन में किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं हुई। रैम मैनेजमेंट भी इतना ज्यादा एग्रेसिव नहीं की जिस वजह से एप्लीकेशन काफी तेज़ी से ओपन और क्लोज होती है। अंत में यही कहेंगे की फ़ोन दैनिक प्रदर्शन के काफी बेहतर है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो पर गेमिंग का अनुभव कैसा है?

उत्तर: फोन पे गेमिंग का अनुभव काफी अच्छा है हमने जो भी गेम्स खेले किसी में किसी भी तरह का कोई फ्रेम ड्राप नहीं दिखाई दिया। सेंसर भी काफी अच्छे से रेस्पोंस करते है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो में हीटिंग की प्रॉब्लम है?

उत्तर: नहीं , जरा भी नहीं।

प्रश्न: 4GB रैम और 6GB रैम वाले दोनों ही संस्करणों में क्या अंतर महसूस होगा?

उत्तर: कम समय उपयोग करने पर आपको कोई फर्क नहीं दिखाई देगा। 6GB वर्जन आपको थोडा लम्बे समय तक के लिए उपयोगी बनाता है।

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो का कैमरा

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो की कैमरा क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो की अच्छी रौशनी में ली गयी फोटो अधिकतर सभी फ़ोन के जैसे काफी आकर्षक है। डे-लाइट में ली गयी सारी इमेज काफी अच्छी, सजीव है जिनमे आपको नॉइज़ भी नोटिस में नहीं आएगा। पोर्ट्रेट मोड भी काफी अच्छे आउटपुट देता है।

यह सिर्फ Mi A1 के 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाले कैमरा से थोडा सा कम प्रदर्शन करता है लेकिन रेड्मी नोट 5 प्रो का कैमरा अपने सेगमेंट के लगभग सभी स्मार्टफोन कैमरा से बेहतर है। यह आप रेड्मी नोट 5 प्रो कैमरा रिव्यु लेख में विस्तृत रूप से पढ़ सकते है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो का सेल्फी कैमरा प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: शाओमी ने यहाँ पट अपने इस नए स्मार्टफोन रेड्मी नोट 5 प्रो के सेल्फी कैमरे से हमको भी काफी हैरान किया है। यह रेड्मी नोट 4 से काफी बेहतर है। रेगुलर सेल्फी के अलावा रेड्मी नोट 5 प्प्रो में आपको पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है जो सेल्फी लेते समय बोकह इफ़ेक्ट प्रदान करता है जो सेल्फी को और आकर्षक बनता है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो 4K विडियो को रिकॉर्ड कर सकता है?

उत्तर: नहीं, यह आपको 1080p की 30fps पर विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। शाओमी के अनुसार जल्दी ही 4K रिकॉर्डिंग अपडेट दिया जायेगा।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो का कैमरा Mi A1 से बेहतर है?

उत्तर: दोनों फ़ोनों का कैमरा प्रदर्शन एक समान सा ही है और दोनों में ही थोड़ी कमी भी है। Mi A1 यहाँ पर थोडा बेहतर है लेकिन इतना बेहतर भी नहीं है की यह खरीदारी के लिए एक मुख्य बिंदु बन सके।

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो विविध प्रश्न (Miscellaneous)

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो में किस साइज़ के सिम-कार्ड लगा सकते है?

उत्तर: यह 2 Nano-सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। यह हाइब्रिड स्लॉट भी है तो सेकंड स्लॉट में आप दूसरा सिम या मेमरी कार्ड लगा सकते है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में सिम-कार्ड 4G LTE को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ, यह 4G LTE को सपोर्ट करता है लेकिन एक समय में एक ही सिम 4G सपोर्ट हो सकता है दूसरा सिम उस समय 3G/2G सर्विस का उपयोग करेगा।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो में FM रेडियो एप दी गयी है?

उत्तर: हाँ, FM रेडियो एप दी गयी है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो IR ब्लास्टर को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो में कॉल क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: कॉल क्वालिटी अच्छी है हमको टेस्टिंग में कोई भी दिक्कत नहीं हुई।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो रिलायंस जिओ सिम कार्ड/ 4G VoLTE को सपोर्ट करता है? क्या दोनों सिम सपोर्ट करते है?

उत्तर: हाँ, दोनों ही सिम 4G VoLTE सर्विस को सपोर्ट करते है लेकिन एक समय में एक ही सिम इस सर्विस का उपयोग कर सकता है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो जिओ विडियो कालिंग और ViLTE को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ, यह ViLTE को भी सपोर्ट करता है।

प्रश्न: क्या रेड्मी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक विकल्प दिया गया है? यह कितने अच्छे से काम करता है?

उत्तर: हाँ, फेस अनलॉक फीचर दिया गया है और यह काफी तेज़ी से काम करता है लेकिन यह पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है।

प्रश्न: रेड्मी नोट 5 प्रो का बैटरी बैकअप कैसा है?

उत्तर: 4000mAh की बैटरी काफी अच्छा बैटरी बैकअप देती है। 2.5 घंटे में फुल चार्ज होने के बाद  यह 1.5 दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

प्रश्न: क्या मुझे रेड्मी नोट 5 प्रो के लिए क्विक चार्ज 2.0 चार्जर खरीदना चाहिए?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो QC 2.0 को सपोर्ट करता है लेकिन, हमको क्विक चार्जर से कोई खास फर्क दिखाई नही दिया।फ़ास्ट चार्जर के साथ भी चार्जिंग टाइम सिर्फ 20 मिनट ही कम हुआ है।

शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • बढ़िया 18:9 डिस्प्ले
  • बेहतर सेल्फी कैमरा
  • शानदार प्रदर्शन
  • बढ़िया बैटरी लाइफ

कमियाँ

  • एंड्राइड ओरेओ का ना होना
  • क्विक चार्ज 3.0 ना होना
  • HD स्ट्रीमिंग का ना होना

Redmi Note 5 Pro की खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

ImageRedmi Note 10 Ultra हो सकता है Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 26 मई को लांच

अपने फ्लैगशिप लाइनअप की तरह लगता है Xiaomi अपने सब ब्रांड Redmi की काफी लोकप्रिय Note10 सीरीज में भी एक अल्ट्रा वैरीअंट पेश करने वाली है। क्योंकि हाल ही में सामने आई अफवाहें तो इसी तरफ इशारा करती हैं। फोन के कुछ पोस्टर और ऑनलइन लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही आपको मार्केट में …

ImageXiaomi Redmi Note 10S हैंड्स ऑन

Xiaomi हमेशा से ही अपने Redmi लाइनअप के तहत काफी आकर्षक प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉन्बिनेशन के साथ डिवाइसों को पेश किया है। कंपनी की यह Redmi Note सीरीज में आप काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखते आए हैं जिसकी वजह से यह इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होती है। कंपनी के दावे के अनुसार रेडमी …

ImageXiaomi का बड़ा धमाका! 200MP कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचरों से लैस Redmi Note 13 सीरीज़ बेहद कम दाम में भारत में लॉन्च

Xiaomi ने इस साल का सबसे बड़ा और पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी नयी और किफ़ायती Redmi Note 13 सीरीज़ पेश की है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro Plus 5G शामिल हैं। हालांकि ये सीरीज़ पिछले साल सितम्बर में …

ImageRedmi Note 12T Pro की हुई धमाकेदार एंट्री; क्या भारत में किसी अन्य नाम से होगा लॉन्च ?

Xiaomi ने आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 12T Pro लॉन्च किया है। इसमें MediaTek का नया चिपसेट Dimensity 8200-Ultra मौजूद है और ये Redmi Note 12 सीरीज़ में छठा स्मार्टफोन है। फ़ोन में काफी पावरफुल फ़ीचर जैसे FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 67W फ़ास्ट चार्जिंग और 64MP प्राइमरी सेंसर दिए गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.