18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Xiaomi Redmi Note 5 हुआ लीक; जानें क्या है सबसे ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा कि हमें पता है Xiaomi का बहु-प्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Mi Mix 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ बिक्री के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले RedMi Note 4 का नया संस्करण फिर से चर्चाओं में है, इस बार सामने आये लीक में कथित RedMi Note 5 शानदार प्रतीत हो रहा है। (Read in English)

Image Source: GizChina

RedMi Note 5 के नए लीक में एक बार फिर 18:9 डिस्प्ले और ड्यूल कैमरों की पुष्टि की है। चीनी वेबसाइट पर पोस्ट की गई लीक्ड फोटो से पता चलता है कि edge to edge डिस्प्ले वाला यह फोन बेहद महीन किनारों के साथ आएगा। हालांकि, लीक में स्क्रीन आकार का कोई भी उल्लेख नहीं है। फोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिखाई देता है। चूंकि डिस्प्ले बंद है, हम यह नहीं कह सकते कि बेज़ेल कितने बड़े हैं।

इसके अलावा पढ़ें: Google Play Store पर खरीदे हुए Apps को वापस कर अपना रिफंड इस तरह प्राप्त करें?

लीक की गई फोटो में, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि कथित RedMi Note 5 में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi मीडियम डेप्थ सेंसर के साथ एक 5MP और एक 16MP प्राथमिक सेंसर का संयोजन पेश कर सकता है।

पीछे की ओर, Xiaomi Redmi Note 5 (कथित) में आंशिक धातु की डिजाइन है, जो ऊपर और नीचे प्लास्टिक के कैप्स के साथ दिखाई दे रही है, इससे यह तथ्य मजबूत होता है कि यह बहुत आक्रामक तरीके से बजट स्मार्टफ़ोन हो सकता है

Xiaomi Redmi Note 5 के कथित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Image Source: GizChina

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन्स (अफवाहों के अनुसार) चीन और भारत के लिए थोड़ा भिन्न हो सकते हैं।चीन में Xiaomi Redmi Note 5 को मीडियाटेक हेलेओ पी 25 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है, जबकि भारत में Xiaomi Redmi Note 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट हो सकता है। Xiaomi कई प्रकारों में Redmi Note 5 स्मार्टफोन पेश कर सकती है: 3GB / 32GB और 4GB / 64GB.

बेशक, Redmi Note 5 स्मार्टफोन MIUI9 आधारित एंड्रॉइड नोगाट पर चल रहा होगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अफवाहों के मुताबिक, Redmi Note 5 कीमत प्रतिस्पर्धी बनेगी। Redmi Note 5 के 3 GB रैम / 32GB रॉम संस्करण की कीमत 999 युआन होगी, जबकि प्रीमियम 4GB / 64GB संस्करण की कीमत 1599 युआन हो सकती है।

यदि यह लीक सच साबित हुआ, तो Redmi Note 5 अपने लॉन्च के साथ सबसे सस्ता फुल HD+ स्मार्टफोन बन जाएगा। यद्यपि फोटो और विवरण वास्तविक प्रतीत होते हैं, फिर भी हम इसे अफवाह में ही श्रेणीबद्ध करते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Model Xiaomi Redmi Note 5
Display 5.5-Inch, IPS LCD  full HD display
Processor Snapdragon 630 processor; Hexagon 680 DSP; Adreno 512 GPU
RAM 3GB/4GB
Internal Storage 32GB/64GB (microSD card supported)
Software Android 8.0 based MIUI 9
Primary Camera 12+5MP sensor, dual-tone LED Flash, PDAF
Secondary Camera 12MP Front-Facing Camera
Battery 4100 mAh, fast charging
Others Dual SIM (Nano + Nano), dedicated slot, 4G VoLTE,  Fingerprint Sensor
Availability October 2017 (in China)
Price To be announced

इसके अलावा पढ़ें: बेज़ल-लैस डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi Mix 2 हुआ भारत में लॉन्च: जानिये इसकी कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImageInstagram account पर आप ऑनलाइन हैं या नहीं, लोगों से ये Activity Status को कैसे छुपाएं

Instagram पर मैसेज सेक्शन में ऊपर सभी लोग जो आपसे जुड़े हैं, उनके प्रोफाइल पिक्चर के पास एक हरे रंग की डॉट आती है, जो बताती है कि वो ऑनलाइन हैं या नहीं। नीचे मैसेज सेक्शन में भी लोगों के नाम के नीचे लिखा होता है वो अभी एक्टिव हैं या कितने समय पहले एक्टिव …

ImageXiaomi Redmi 8 के लांच से पहले रेंडर हुए लीक

Redmi 8A को इंडियन मार्किट में लांच करने के अलावा इवेंट के आखिर में मनु कुमार जैन ने Redmi 8 के लांच को लेकर संकेत दिए थे की ये डिवाइस जल्द ही लांच की जाएगी। त्योहारों के समय में कंपनी ने 9 अक्टूबर को Redmi 8 को लांच करने की तैयारी कर ली है लेकिन …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

Image18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Honor 7X हुआ लांच; जानिए क्या है ख़ास इसमें

Huawei के उप-ब्रांड के Honor ने Honor 7x के रूप में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जो कि एंड्रॉइड-संचालित स्मार्टफोन Honor 6 X का नया संस्करण है, यह फोन एक फुल विज़न डिस्प्ले और ड्यूल मुख्य कैमरे के साथ आता है। यह भी पढ़ें: 18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Xiaomi Redmi Note …

ImageXiaomi का बड़ा धमाका! 200MP कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचरों से लैस Redmi Note 13 सीरीज़ बेहद कम दाम में भारत में लॉन्च

Xiaomi ने इस साल का सबसे बड़ा और पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी नयी और किफ़ायती Redmi Note 13 सीरीज़ पेश की है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro Plus 5G शामिल हैं। हालांकि ये सीरीज़ पिछले साल सितम्बर में …

Discuss

Be the first to leave a comment.