Xiaomi Mi A1 हुआ भारत में लॉन्च; जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी उठापटक और अफवाहों-संभावनाओं के दौर के बाद अंततः Xiaomi ने भारत में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन नई A-सीरीज़ का एक हिस्सा है जिसमें स्टॉक एंड्रॉइड होगा।

क्या ख़ास है Xiaomi Mi A1 में?

Xiaomi Mi A1 Build Quality and Display

Xiaomi Mi A1 में एक 5.5 inch की डिस्प्ले और 2.5D ग्लास के साथ मेटल बॉडी दी गयी है। गोल किनारों वाला Xiaomi का यह फोन एक फुल HD IPS स्क्रीन के साथ आता है जिसमें 1920 x1080P रिज़ॉल्यूशन, 401 PPI पिक्सल density है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi ने एक बार फिर क्वालकॉम MSM8953 स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का प्रयोग किया है जो इसे रेडमी नोट 4 और Mi Max 2 इस्तेमाल किया था। 2.0GHz ओक्टा-कोर वाले इस प्रोसेसर को एड्रेनो 506GPU और 4GB रैम द्वारा सहायता प्रदान की गई है।

Xiaomi Mi A1 Storage Variants

यदि आप Xiaomi में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको अवश्य पता होना चाहिए कि यह हमेशा एक से अधिक संस्करणों के फोन पेश करता है। MI A1 भी दो वेरिएंट्स के साथ आता है: 32GB और 64GB। दोनों फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले हैं जहां दूसरी सिम के स्थान पर 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। दोनों ही फोनों में 4GB रैम दी गयी है।

Xiaomi Mi A1 Camera

MI A1 के ड्यूल कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस (26 mm, F/ 2.2) और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (50 mm, F/ 2.6) शामिल हैं। यह फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और ड्यूल एलईडी फ्लैश को भी सपोर्ट करता है।

यह आईफोन 7 प्लस, सैमसंग नोट 8 और वनप्लस 5 की तरह 2x ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। यह 4K वीडियो @ 30FPS और स्लो-मॉस 720 @ 120FPS पर शूट कर सकता है। इसका 5 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग का भी समर्थन करता है।

Xiaomi Mi A1 Software, connectivity और Battery

MI A1 स्टॉक एंड्रॉइड के साथ आता है, इसलिए हम Google और Android O अपग्रेड के समय पर अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में Xiaomi A1 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a / b / g / n / ac, ड्यूल-बैंड, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप C के साथ आता है। इसमें एक ऑडियो जैक है और यह FM रेडियो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा , फोन 3080 mAh बैटरी के साथ आता है , जो हटाई नहीं जा सकती।

Xiaomi Mi A1 मूल्य, उपलब्धता और लॉन्च ऑफ़र

भारत में Xiaomi Mi A1 की कीमत 32GB संस्करण के लिए रु 14,999 निर्धारित की गई है और 64GB संस्करण के लिए रु 15,999 कीमत तय की गई है, यह फोन फ्लिपकार्ट और Mi.com पर उपलब्ध होगा। Xiaomi Mi A1 की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

Xiaomi Mi A1 Specification

Model Xiaomi Mi A1
Display 5.5-Inch, Full HD LTPS
Processor 2GHz octa-core Snapdragon 625 processor
RAM 4GB
Internal Storage 64GB,expandable up to 128GB
Software Android Nougat 7.1.1
Primary Camera 12 MP (telephoto lens) + 12MP (wide-angle lens) rear cameras
Secondary Camera 5MP selfie camera
Dimensions 155.4×75.8×7.3mm and 165Grams
Battery 3,080mAh battery
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm, USB Type-C
Price Rs. 14,999

 

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

ImageXiaomi जल्दी ही भारतीय बाज़ार में पेश कर सकता है Mi 11 Lite NE

Xiaomi अब तक Mi 11 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन Mi 11X, Mi 11X Pro (रिव्यु), Mi 11 Ultra और Mi 11 Lite भारत में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि कंपनी ने भारत में इनके केवल 4G वैरिएंट ही लॉन्च किये हैं, जबकि इनके ग्लोबल वैरिएंट 4G और 5G दोनों वर्ज़न के साथ लॉन्च किये गए …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageRealme 12+ और 12 भारत में 16,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च

Realme अपनी नयी नंबर सीरीज़ में दो और स्मार्टफोन लेकर आयी है। Realme 12 Pro और 12 Pro+ के बाद आज कंपनी ने भारत में Realme 12+ 5G और Realme 12 5G को लॉन्च कर दिया है। इनमें Realme 12+ जहां Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आया है, वहीँ बेस मॉडल Realme 12 में Dimensity चिपसेट है। …

ImageiQOO 12 भारत में Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च होने वाला पहला फ़ोन; जानें क्या है इसकी कीमत

चीन में और विश्व स्तर पर लॉन्च होने के बाद, अब iQOO 12 ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है। ये Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अन्य फीचरों में भी कई अपग्रेड नज़र आये हैं। iQOO 12 में 144Hz की AMOLED डिस्प्ले, …

Discuss

Be the first to leave a comment.