24 अगस्त को अपने वैश्विक लांच के बाद आज Samsung ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 8 को भारत में लांच कर दिया है। Samsung Galaxy Note 8 पिछले वर्ष लांच हुए Galaxy Note 7 का नया संस्करण है।
Galaxy Note 7 के भयावह अनुभवों के बाद सैमसंग के ऊपर यह जिम्मेदारी थी कि वह Galaxy Note 8 के रूप में एक ऐसा फ़ोन लांच करे, जो उसके उपभोक्ताओं का विश्वास पुनः हासिल कर सके। Samsung ने कहीं हद तक इस भरोसे को हासिल करने में कामयाब भी हुई है, इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगे जा सकता है कि लॉन्च से पहले ही भारत में Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के लिए 2.5 लाख लोगों ने प्री ऑर्डर कर दिया है। आइये जानते हैं इस फोन में क्या है ख़ास:
यह भी पढ़ें: ड्युअल कैमरा वाला Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्च; जानिये इसकी कीमत मूल्य और उपलब्धता
Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताएं
Galaxy Note 8 कॉम्पैक्ट लुक और स्लिम बॉडी फिनिश के साथ एक मैटल यूनीबॉडी डिज़ाइन में आता है। सामने की ओर, फोन में 1440 x 2960 पिक्सल रेसोलुशन और एक वाइडस्क्रीन 18:5:9 रेशियो वाली 6.3 इंच की ट्रैड HD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी डिस्प्ले दी गयी है। फोन के पीछे एक ड्यूल कैमरा और एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
गैलेक्सी नोट 8 में एड्रेनो 540 GPU के साथ ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गयी है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
नोट 8 के मुख्य ड्यूल कैमरा सेटअप में f/1.7 एपर्चर + 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ 12MP वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो 3 Xऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है।
गैलेक्सी नोट 8 की बैटरी थोड़ी छोटी है, इसमें 3300mAh की बैटरी वायरलेस फ़ास्ट-चार्जिंग के साथ आती है। सॉफ़्टवेयर की बात करें तो, फोन Experience UX 8.5 के साथ एंड्रॉइड 7.1.1 नोगाट पर संचालित होता है।
इसके अलावा पढ़ें: 20,000 रुपये से कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ मैटल बॉडी वाले स्मार्टफोन
फोन में सैमसंग ने अपने स्टाइलस S Pen के लिए सपोर्ट भी जोड़ा है जो कि नोट नोट्स का एक अभिन्न हिस्सा है। डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए आईरिस स्कैनर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Note 8 कीमत एवं उपलब्धता
भारत में की कीमत 67,990 रुपये तय की गयी है जो 25 september से amazon पर खरीदा जा सकता है
Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Samsung Galaxy Note 8 |
Display | 6.3-inch Quad HD+ (2960 × 1440 pixels) Super AMOLED Infinity display, 18.5:9 aspect ratio |
Processor | Octa-Core Qualcomm Snapdragon 835 with Adreno 540 GPU |
RAM | 6GB |
Internal Storage | 64GB, expandable up to 256GB |
Software | Android 7.1 Nougat, with Experience UX 8.5 |
Primary Camera | 12MP+12MP, wide-angle+telephoto lens |
Secondary Camera | 8MP auto focus front-facing camera with f/1.7 aperture |
Dimensions | 162.5 x 74.8 x 8.6mm |
Battery | 3300mAh battery with fast charging both on wired and wireless |
Others | 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (2.4/5GHz), VHT80 MU-MIMO, Bluetooth v 5.0 (LE up to 2Mbps), GPS with GLONASS, USB Type-C 3.1, NFC, MST |
Price | Rs. 67,990 expected |
इसके अलावा पढ़ें: Vivo X20 की जानकारियां हुईं सार्वजनिक; Infinity Display के साथ लांच होगा फोन