नोकिया ने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं और इसकी शुरुआत नोकिया 6 के साथ हुई है। नोकिया 6 एक औसत बजट वाला फोन है जो कि एंड्रॉइड नोगाट OS के साथ काम करता है; अपने लांच के साथ ही नोकिया 6 ने मोटो जी 5 के सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, जो कि ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों बाज़ारों में अपनी पूरी ताकत के साथ जोर दे रहा है। तो चलिए इन दोनों फोनों के बीच तुलना करते हैं और जानते हैं कौन सा फोन बेहतर है और क्यों? (Read in English)
Moto G5 Plus और Nokia 6 के स्पेसिफिकेशन्स में अंतर
Model | Nokia 6 | Moto G5 Plus |
Display | 5.5-inch, Full HD, IPS LCD, 2.5D curved glass display, Corning Gorilla Glass 3 protection | 5.2-Inch, Full HD, IPS LCD display, Corning Gorilla Glass 3 |
Processor | 1.4GHz Qualcomm Snapdragon 430, Adreno 505 GPU | 2.0GHz octa-core Snapdragon 625 Processor |
RAM | 3GB | 4GB |
Internal Storage | 32GB, expandable up to 256GB | 32GB,expandable up to 128GB, Dedicated slot |
Software | Android 7.1.1 Nougat | Android Nougat 7.0 |
Primary Camera | 16MP (main), PDAF, f/2.0 aperture Dual Tone LED Flash | 12MP rear camera, f/1.7 aperture, Dual pixel auto focus, dual tone LED flash |
Secondary Camera | 8MP front-facing camera, f/2.0 aperture | 5MP selfie camera, f/2.2 aperture |
Dimensions | 154 x 75.8 x 7.8 mm and 169 grams | 150.2x74x7.9 mm and 155 Grams |
Battery | 3000mAh | 3,000 mAh, turbo charging |
Others | 4G LTE, WiFi, Bluetooth 4.1, GPS, USB OTG, NFC, 3.5mm audio jack | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 4.1, GPS, 3.5mm audio jack, USB OTG, NFC |
Price | Rs. 14,999 | Rs. 16,999 |
डिजाइन और बनावट
नोकिया 6 की बनावट में नोकिया ने ल्यूमिया डिज़ाइन को काफी इस्तेमाल करने की कोशिश की है। मोटो जी 5 प्लस की तुलना में नोकिया 6 बड़ा और वजनी सा दिखता है, और यह काफी ठोस भी लगता है। वहीं दूसरी ओर मोटो जी 5 प्लस की बात करें तो देखने में यह नोकिया 6 से बेहतर लगता है। लेकिन एक बार जब आप दोनों फोनों को एक साथ देखते हैं तो आप अनुभव करेंगे कि दोनों में से कोई न ही खराब दिखता है और न ही विशेष आकर्षक।
नोकिया 6 में यू-आकृति वाले ऐन्टेना बैंड के साथ पीछे की ओर मैटल कवर डिजाइन दिया गया है और सामने की ओर 2.5 D ग्लास है। वहीं दूसरी ओर मोटो जी 5 प्लस में धातु और प्लास्टिक की डिज़ाइन दी गयी है मगर इसका बड़ा कैमरा बंप कैमरा लेंस पर स्क्रैचेस का कारण बनता है। हालांकि, यह फोन स्लिम और प्रयोग करने में सुविधाजनक है।
यदि आप कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं, तो मोटो जी 5 प्लस एक अच्छा विकल्प है, मगर यदि आप 5.5 इंच की डिस्प्ले चाहते हैं, तो नोकिया 6 आपको जरूर पसंद आएगा। दोनों फोनों में से, नोकिया 6 निश्चित रूप से अधिक बेहतर महसूस कराता है।
डिस्प्ले
दोनों फ़ोनों में फुल HD डिस्प्ले है जिसे गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा प्रोटेक्शन दी गई है। मोटो जी 5 प्लस की डिस्प्ले छोटी है, इस कारण यह नोकिया 6 की डिस्प्ले से अधिक शार्प प्रतीत होती है, लेकिन बेहद मामूली तौर पर। अगर की तुलनात्मक बात करें, तो नोकिया 6 की डिस्प्ले अपने अधिक सजीव रंगों, बेहतर डायनामिक रेंज और कंट्रास्ट के कारण बेहतर है। क्यों कि दोनों फोनों की डिस्प्ले में कोई ख़ास अंतर नहीं है इसलिए सिर्फ इसी विषय पर किसी फोन को खरीदने का फैसला नहीं किया जा सकता।
सॉफ्टवेयर और प्रदर्शन
ये दोनों हैंडसेट एंड्रॉइड नोगाट सॉफ्टवेयर पर चलते हैं और एंड्रॉइड ओ अपडेट के अच्छे दावेदार हैं। यूं तो मोटोरोला और एचएमडी के सॉफ्टवेयर लगभग समान ही हैं। मगर मोटोरोला इस साल अपने अपडेट को जारी रखने में उत्साहित नहीं लग रहा है, इसलिए इस तथ्य पर हम नोकिया 6 को ऊपर रख सकते हैं जिसमें अपडेट्स तेजी से प्राप्त होते हैं।
मोटो जी 5 प्लस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, जो नोकिया 6 के स्नैपड्रैगन 430 की तुलना में निश्चित रूप सेअधिक शक्तिशाली है। इंटरनल स्टोरेज दोनों फोनों में समान हैं, लेकिन मोटो जी 5 प्लस की अधिक रैम और एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट इसे हाइब्रिड कार्ड स्लॉट वाले नोकिया 6 से बेहतर बनाते हैं। नोकिया 6 में हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है, जिसका अर्थ है- आप या तो दो सिम कार्ड अथवा एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
मोटो जी 5 प्लस निश्चित रूप से बेहतर हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन नोकिया 6 का सॉफ़्टवेयर हल्का और बहुत अच्छे से ऑप्टीमाइज़्ड है, इसलिए दोनों फोनों के प्रदर्शन कोई विशेष अंतर नहीं है।
कैमरा और बैटरी
मोटो जी 5 प्लस में एक ड्यूल पिक्सल AF वाला 12MP का मुख्य कैमरा है और 5 MP का सेल्फी कैमरा है। इसका कैमरा 20,000 से कम कीमत वाले सबसे अच्छे फोनों में से एक है, जो कि फुल HD वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ नोकिया 6 में 16 MP मुख्य कैमरा और 8 MP का सेल्फी कैमरा है – फिर भी फोटोग्राफी के मामले में यह फोन मोटो जी 5 प्लस से पीछे है।
दोनों ही फोनों में 3000 mAh की बैटरी और अच्छा सॉफ्टवेयर हैं जो अच्छे चिपसेट से संचालित होते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि दोनों का बैटरी बैकअप भी लगभग समान ही है।
निर्णय
मोटो जी 5 प्लस और नोकिया 6 दोनों ही हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स के बजाय उपभोक्ताओं के अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और प्रदर्शन के मामले में बहुत हद तक समान हैं। कैमरे के प्रदर्शन की बात करें तो मोटो जी 5 प्लस नोकिया 6 से बेहतर है। लेकिन अगर अपडेट्स को प्रमुखता दें तो नोकिया 6 , मोटो जी 5 प्लस से अधिक मजबूत दावेदार है। नोकिया 6 को इसके ब्रांड वैल्यू से भी फायदा होगा, गौरतलब है कि ऑफ़लाइन क्षेत्र में नोकिया की अच्छी पहुंच है जिसे नोकिया भुनाना चाहेगा।