अभी हाल ही में शाओमी ने अपने 2 काफी बेहतरीन स्मार्टफोन रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो को लांच किया है। दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में अपनी पकड़ बनाने में लगे हुए है लेकिन कंपनी अब एक और स्मार्टफोन लांच करने की योजना बना रही है। इंडिया में MI TV 4A की लांच विडियो में कंपनी ने एक नए स्मत्फोने की झलक दिखाई है जिसमे इसको पेश करने की तारीख भी दिखाई गयी है।(Read in English)
टीज़र में आपको फ़ोन की सिर्फ एक साइड की झलक दिखाई गयी है, जिसमे आप रियर साइड कैमरा और रियर पैनल पर ऊपर और नीचे की तरफ 2 लाइन्स देख सकते है। यह आउटलाइन रेड्मी नोट 5 के समान ही है जिसको चाइना में रेड्मी 5 प्लस नाम से लांच किया गया था। इसलिए आशंका है की कंपनी भारत में रेड्मी 4 का नया अपग्रेड वर्जन रेड्मी 5 जल्दी ही लांच कर सकती है।
यह भी पढ़े: LG G7 रेंडर लीक: होगा iPhone-X जैसा Notch?
Xiaomi Redmi 5 Plus के फीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, रेड्मी 5 में आपको 5.7-इंच FHD+ डिस्प्ले (18:9 स्क्रीन रेश्यो) मिलेगी। प्रोसेसर के रूप में आपको 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625, Adreno 506 GPU के साथ दिया जायेगा।
यह भी पढ़े: Display Notch और 24MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है Vivo V9
रेड्मी 5 शायद 2 रैम और 2 स्टोरेज विकल्प के साथ भारत में लांच किया जायेगा। इसका बेस संस्करण 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आ सकता तथा शीर्ष-संस्करण में आपको 4GB और 64GB स्टोरेज दी जा सकती है। यह फ़ोन एंड्राइड नोगत आधारित MIUI 9 पर रन करेगा पर हो सकता है की कंपनी इसको एंड्राइड ओरेओ में अपग्रेड भी कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए, रेड्मी 5 में रियर साइड 12MP का ड्यूल कैमरा और सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जायेगा, तथा 3300mAh की बैटरी से युक्त होगा।
Xiaomi Redmi 5 की कीमत (आपेक्षित)
भारत में रेड्मी 5 की कीमत 3GB रैम मॉडल के साथ 8,999 रुपए और 4GB रैम संस्करण की कीमत 10,999 रुपए हो सकती है।
Xiaomi Redmi 5 Plus का विवरण
मॉडल | Xiaomi Redmi 5 Plus |
डिस्प्ले | 5.7- इंच (18:9), FullHD+ (1080×2160) |
प्रोसेसर | 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर |
रैम | 3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB/64GB(मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP |
सेकेंडरी कैमरा | 5MP |
बैटरी | 4,000mAh |
अन्य | 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, Fingerprint Sensor, IR blaste, GPS |
कीमत | अभी घोषित नहीं |