आखिरकार, शाओमी द्वारा रेडमी के 5-सीरीज फ़ोन के लांच की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शाओमी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर अपने नए स्मार्टफोन को लांच करेगी। भारत में कंपनी ने अपने लांच आमंत्रण भेजने भी शुरू कर दिए है जिसके अनुसार ‘5 आ रहा है।'(Read in English)
हमने अभी घोषणा को थोड़े समय पहले ही कवर किया था और निष्कर्ष निकलता था की टीज़र में उपयुक्त 5 हमे शायद रेडमी 5 प्लस के बारे में बताता है लेकिन स्पष्ट रूप से आगामी फोन के टीज़र पृष्ठ के सोर्स कोड में लिखे गए रेडमी नोट 5 को देखकर हम कह सकते है की यह रेडमी नोट 5 ही होगा। शाओमी शायद रेडमी 5 प्लस को चीन में रेडमी नोट 5 के रूप में पुनः ब्रांडेड करेगा।
नीचे दिए गए सोर्स-कोड के स्क्रीनशॉट पर एक नज़र डालें।
Redmi Note 5, लॉन्च काउन्टडाउन पेज के Source Code पर कई बार देखा गया
यह भी पढ़े:Honor 9 Lite का Review: बेसिक उपभोक्ताओं के लिए जो डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं।
Redmi Note 5 की विशेषताएँ
शाओमी की ये नयी डिवाइस 5.7-इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले से लैस होगी। हार्डवेयर की बात करे तो यह स्नैपड्रगन 626/630 ओक्टा- कोर चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ लांच की जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए, 12MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया जायेगा तथा सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जायेगा। अन्य सुविधाओं में रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4000mAh की बड़ी बैटरी, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS and हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट शामिल है।
Xiaomi Redmi Note 5 का विवरण (आपेक्षित)
मॉडल | Xiaomi Redmi Note 5 |
डिस्प्ले | 5.7- इंच (18:9), FullHD+ (1080×2160) |
प्रोसेसर | 2.0GHz स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर |
रैम | 3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB/64GB(मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड नोगट based MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP एलईडी फ़्लैश के साथ |
सेकेंडरी कैमरा | 5MP का सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 4,000mAh |
अन्य | 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, Fingerprint Sensor, IR blaste, GPS |
कीमत | अभी घोषित नहीं |