सैमसंग ने अमेज़न इंडिया पर कार्निवल सेल की घोषणा की है जहाँ पर आपको काफी आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है। गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी A8+, गैलेक्सी On7 प्राइम जैसे स्मार्टफोन पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। पहले फ्लिपकार्ट, फिर पेटीएम और अब अमेज़न तीसरा ऐसा पप्लेटफार्म है जो यह सेल चला रहा है। सेल में आपको सैमसंग द्वारा आकर्षक रूप से 8000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े: Display Notch और 24MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है Vivo V9
सैमसंग ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी इसी प्रकार की सेल रखी है जहाँ पर आपको आपका कैशबैक PayTM Mall के द्वारा प्राप्त होगा। सैमसंग का यह कार्निवल अमेज़न इंडिया पर 5 मार्च से 8 मार्च के बीच चलेगा।
सैमसंग कार्निवल सेल और ऑफर्स
Models | असली कीमत | ऑफर प्राइस | अमेज़न पे पर कैशबैक |
Galaxy Note 8 | 67,900 रुपए | 59,900 रुपए | 8,000 रुपए |
Galaxy A8+ | 32,990 रुपए | 28,990 रुपए | 4,000 रुपए |
Galaxy On7 Prime 64GB | 14,990 रुपए | 12,990 रुपए | 2,000 रुपए |
Galaxy On7 Prime 32GB | 12,990 रुपए | 10,990 रुपए | 2,000 रुपए |
Galaxy On7 Pro | 9,490 रुपए | 6,990 रुपए | – |
Galaxy On5 Pro | 7,990 रुपए | 6,490 रुपए | – |
यह भी पढ़े: iPhone X जैसे नौच और बेज़ेल-लेस्स डिस्प्ले के साथ Oppo R15,Oppo R15Plus
स्मार्टफोन के अलावा अमेज़न सैमसंग के अन्य प्रोडक्ट जैसे टीवी, टेबलेट्स, स्टोरेज डिवाइस आदि पर पर भी काफी आकर्षक ऑफर दे रहा है। सैमसंग टीवी पर आपको 35% डिस्काउंट दिया जा रहा है वही पर बड़े प्रोडक्ट (फ्रिज , वाशिंग मशीन आदि) पर आपको 25% कैशबैक या डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इन सबके अलावा, अमेज़न ने SBI के साथ भी पार्टनरशिप की है जिसके द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड पर आपको 5% एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जायेगा। वही रेगुलर एक्सचेंज ऑफर भी कुछ स्मार्टफोन पर दिया जा रहा है।